Explore

Search

September 23, 2026 9:08 pm

राशमी क्षेत्र में प्रधान पद व दोनों जिला परिषद वार्ड आरक्षित,राशमी पंचायत समिति के चार वार्डों के आरक्षण में बदलाव नहीं

राशमी।( शंभू लाल आचार्य)पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर राशमी पंचायत समिति के प्रधान पद तथा क्षेत्र में जिला परिषद के लिए आने वाले दोनों वार्डो के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिसमें तीनों पद आरक्षित रहे। प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ। वहीं जिला परिषद वार्ड संख्या एक पहुंना क्षेत्र एससी महिला के लिए तथा वार्ड संख्या 2 राशमी क्षेत्र एससी ओपन के लिए आरक्षित हुआ। वहीं पंचायत समिति वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिसमें आरक्षण इस प्रकार रहा। एससी ओपन के लिए वार्ड संख्या 9 व 12,एससी महिला के लिए वार्ड संख्या 3,एसटी ओपन के लिए वार्ड संख्या 6, ओबीसी ओपन के लिए वार्ड संख्या 4 व 10 तथा वार्ड संख्या 8 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। वही अनारक्षित ओपन में वार्ड संख्या 5, 7,11 व 15 तथा
अनारक्षित महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 2,13 व 14 रखे गए।

चार वार्डो के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं- राशमी पंचायत समिति के लिए वर्ष 2020 तथा इस बार बुधवार को निकाली गई आरक्षण लॉटरी में चार वार्डो के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्ष 2020 की आरक्षण लॉटरी में वार्ड संख्या 10 ओपन ओबीसी के लिए था जो इस बार भी ओपन ओबीसी के लिए ही रहा है। वही वार्ड संख्या 11 व 15 वर्ष 2020 में सामान्य वार्ड थे। जो इस बार भी सामान्य वार्ड ही रहे। वहीं वार्ड संख्या 13 वर्ष 2020 में भी अनारक्षित महिला के लिए था। जो इस बार भी अनारक्षित महिला के लिए ही रहा है। वही दो वार्डो के आरक्षण में कैटेगरी वही रही। लेकिन कुछ बदलाव हुआ है। जिसमें वार्ड संख्या 3 वर्ष 2020 में ओपन एससी था। जो इस बार महिला एससी के लिए तथा वार्ड संख्या 12 वर्ष 2020 में एससी महिला के लिए था। जो इस बार ओपन एससी हो गया। वही वार्ड संख्या 5 वर्ष 2020 में सामान्य महिला के लिए था। जो इस बार अनारक्षित ओपन हुआ है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर