चित्तौड़गढ़। ख्वाजा गरीब नवाज के 813 वें उर्स के मौके पर शुक्रवार सायं शहर काज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी द्वारा गेबी पीर दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया।
गरीब नवाज के उर्स के मौके पर गेबी पर दरगाह परिसर में आयोजित लंगर में शहर के सभी मस्जिदों के ईमामों के साथ ही बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लंगर से पूर्व शहर काज़ी अब्दुल मुस्तफा ने ख्वाजा गरीब नवाज मोईनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में फातेहा पेश कर देश में अमनो शांति की दुआ मांगी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़