राजसमंद। जिले के देवगढ़ स्थित श्री मदन गौशाला के सामने पवन पुत्र पशु आहार गोदाम के पीछे बीती रात एक पैंथर का मूवमेंट देखा गया। जिससे गोदाम में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। गोदाम के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर की चहल कदमी करते हुए तस्वीर कैद हुई है। जानकारी के अनुसार रात को चौकीदारी कर रहा है युवक ने पैंथर को देखा और सुबह सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई। पैंथर के मोमेंट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वही मजदूरों ने सावधान रहने और वन विभाग से पेंथर की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। आपको बता दे देवगढ़ क्षेत्र के आसपास पहाड़ी इलाका होने से यहां पैंथर बहुतायत संख्या में मौजूद है। कभी कभार ये जानवर शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र का रुख कर लेते है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़