Explore

Search

September 27, 2026 10:15 pm

कपासन में 16 जनवरी को मनाया जाएगा जश्ने अशरफ

कपासन। हजरत मखदूम अशरफ जहाँगीर सिमनानी र.अ. की याद में गुरूवार 16 जनवरी को जश्ने अशरफ मनाया जाएगा।
बज्मे अशरफी के सैक्रेट्री एवं पूर्व पार्षद अशरफ हुसैन अंसारी के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी किछोछा शरीफ जिला अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश में स्थित दरगाह हजरत मखदूम अशरफ जहाँगीर सिमनानी र.अ. की याद मे गुरूवार को मोमीन मोहल्ला, नहर के पास कपासन में बाद नमाजे ईशा जश्ने अशरफ बडी ही शानो शोकत के साथ मनाया जाएगा।
जश्ने अशरफ मे पीरे तरीकत औलादे गौसे आजम हजरत अल्लामा अलहाज डॉ. सैयद जलालुद्दीन अशरफ उर्फ कादरी मियां (चैयरमेन मखदूम अशरफ मिशन पण्डवा शरीफ जिला मालदा पश्चिम बंगाल) एवं मौलाना मुईनुद्दीन अशरफी की तकरीर होगी। शायरे इस्लाम उस्मान गनी के साथ ही मुकामी व बैरोनी ओलमाऐ किराम व शोएरा हजरात भी शिरकत फरमाएगें।
बज्मे अशरफी के सदर अर्ब्दुरज्जाक मंसूरी के अनुसार हज़रत कादरी मियाँ का प्रोग्राम जुम्आ को जयपुर में होगा एवं शनिचर को हवाई जहाज से गोआ तशरीफ ले जाएंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर