Explore

Search

March 29, 2026 2:54 am

पशुओं के कानों पर टैग लगाने और सर्टिफिकेट देने की एवज में 12600 रु की रिश्वत लेते दो रँगे हाथों गिरफ्तार


राजसमंद, (गौतम शर्मा)। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी दिव्यम जाजोरिया और दलाल तरुण गमेती को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने पशुओं के कानों पर टैग लगाने और मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 800 रुपए प्रति पशु की दर से 12 हजार 600 रुपए की रिश्वत मांगी थी।
एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा और एएसपी हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में आरोपियों के घर और कार्यालय पर सर्च अभियान चलाया। प्राथमिक जांच में पता चला कि राजकीय पशु चिकित्सालय रिछेड़ के पशु चिकित्सा अधिकारी दिव्यम जाजोरिया के पास कुंभलगढ़ पशु चिकित्सालय का भी अतिरिक्त चार्ज है। दिव्यम ने दलाल तरुण के जरिए रिश्वत पशुपालकों से नियमित प्रक्रिया के लिए मांगी थी। इसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी में की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और आज 12 हजार 600 रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सा अधिकारी दिव्यम और दलाल तरुण गमेती को गिरफ्तार कर लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर