Explore

Search

September 27, 2026 10:13 pm

जन्मोत्सव और मकर संक्रांति पर हुआ विशेष सेवा कार्य

बेगूं। चंद्रिका श्रमण संघीय उप प्रवर्तिनी प पू श्री मैना कंवर म सा के पावन सानिध्य में शीतल ज्योति पू मणी प्रभा म सा के जन्मोत्सव और मंकर सक्रांति के उपलक्ष्य मे मंगलवार को नंदवाई के स्थित गणेश घाटी गौशाला में 125 किलो लापसी गायों को खिलाई गई और 125 किलो मक्का नंदवाई में वेणी यश जैन नवयुवक मण्डल द्वारा आकर श्रमदान कर कबूतर को दाना डाल गया, वही बेगूं के विभिन्न कबूतर खानो मे भी मक्का के दाना डाले गए। इस दौरान नव युवक मण्डल अध्यक्ष दीपक रातडिया व मंत्री मनीष सुराणा के सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही पूज्या उप प्रवृतिनी मैना कंवर म सा आदि ठाना आठ का मंगल विहार महाप्रताप सूर्य सभा भवन से चेची रोड स्थित श्री विजय सिंह जी सुराणा के निवास स्थान पर हुआ। जिसमे जैन समाज के अनेक श्रावक एवं श्राविकाएं उपस्थित थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर