Explore

Search

August 31, 2026 7:07 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बिजली विभाग की लापरवाही,सुरक्षा के बिना ट्रांसफार्मर दे रहे मौत को दावत

बेगूं। नगर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पुराने बस स्टैंड, रैगर बस्ती,खुरा बाजार सहित  नगरपालिका कार्यालय जैसे नगर के  प्रमुख स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर सुरक्षा दीवार के अभाव में सीधे मौत को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुराने बस स्टैंड पर स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां ट्रांसफार्मर के पास पुलिस चौकी है और एक वॉटर कूलर भी लगा हुआ है। यहां दिनभर राहगीरों और पुलिसकर्मियों की आवाजाही रहती है। खुरा बाजार में सब्जी विक्रेता ट्रांसफार्मर के पास ही ठेले लगाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। 

कचरे और आवारा मवेशियों से बढ़ रहा खतरा

ट्रांसफार्मर के पास कचरा फेंका जा रहा है, जिसमें आवारा मवेशी घूमते रहते हैं। यह स्थिति हादसे को और भी खतरनाक बना रही है। पुराने बस स्टैंड और अन्य इलाकों में सुरक्षा दीवार का अभाव बिजली विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। 


स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि उनकी सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा दीवारें नहीं बनाई गईं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। 

प्रशासन कब जागेगा?
बिजली विभाग की यह लापरवाही नगरवासियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देता है और आवश्यक कदम उठाता है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर