बेगूं। नगर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पुराने बस स्टैंड, रैगर बस्ती,खुरा बाजार सहित नगरपालिका कार्यालय जैसे नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर सुरक्षा दीवार के अभाव में सीधे मौत को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुराने बस स्टैंड पर स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां ट्रांसफार्मर के पास पुलिस चौकी है और एक वॉटर कूलर भी लगा हुआ है। यहां दिनभर राहगीरों और पुलिसकर्मियों की आवाजाही रहती है। खुरा बाजार में सब्जी विक्रेता ट्रांसफार्मर के पास ही ठेले लगाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
कचरे और आवारा मवेशियों से बढ़ रहा खतरा
ट्रांसफार्मर के पास कचरा फेंका जा रहा है, जिसमें आवारा मवेशी घूमते रहते हैं। यह स्थिति हादसे को और भी खतरनाक बना रही है। पुराने बस स्टैंड और अन्य इलाकों में सुरक्षा दीवार का अभाव बिजली विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि उनकी सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा दीवारें नहीं बनाई गईं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन कब जागेगा?
बिजली विभाग की यह लापरवाही नगरवासियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देता है और आवश्यक कदम उठाता है।
प्रशासन
विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ‘रील’ का जुनून: रतन सिंह महल की छत जलाया पेट्रोल
March 25, 2026
8:23 am
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
March 24, 2026
2:52 pm
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की समीक्षा
March 21, 2026
11:24 am
बिजली विभाग की लापरवाही,सुरक्षा के बिना ट्रांसफार्मर दे रहे मौत को दावत