Explore

Search

September 27, 2026 8:34 pm

मातृकुंडिया में यज्ञशाला के लिए भूमि पूजन व ध्वजारोहण रविवार को,अखिल मेवाड़ जाट समाज का आयोजन

राशमी। अखिल मेवाड़ जाट समाज की ओर से मातृकुंडिया में नवनिर्मित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले 51 कुंडीय यज्ञ के लिए यज्ञशाला भूमि पूजन व ध्वजारोहण रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। महोत्सव प्रवक्ता सुरेश जाट गुरजनिया ने बताया कि विधि विधान से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में यज्ञाचार्य स्वामी गौ हितेश शर्मा अलख वेद गुरुकुल पुठवाडिया के सानिध्य में वेदपारायण,चतुर्वेद स्वाहाकार,अभिषेक,जप,पाठ यज्ञ सहित अनेकानेक दिव्यातिदिव्य अनुष्ठान किए जाएंगे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर