भदेसर। श्री भदेसरिया भैरवनाथ मंदिर ट्रस्ट की ग्यारह सदस्यी नवीन कार्यकारिणी के चुनाव देवस्थान विभाग उदयपुर की देखरेख में नाथ पुजारी मंडल के पूर्ण सहयोग से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी मिट्ठू लाल रेबारी सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह सिसोदिया सेवानिवृत्त उप प्राचार्य, मतदान अधिकारी राधेश्याम मेनारिया, बद्री लाल खटीक, रामलाल खटीक, उमेश चंद्र मेहता ने चुनाव कार्य संपन्न करवाया। इस अवसर पर देवस्थान विभाग उदयपुर से पर्यवेक्षक के रूप में नितिन नागर उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक नागर ने बताया कि चुनाव में मतदाता सूची के अनुसार 68 सदस्यों ने शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए संपन्न हुआ। चुनाव में उंकार नाथ अमरपुरा भदेसर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष रमेश नाथ भगवानपुरा, कमलेश्वर नाथ योगी कपासन, पारसनाथ बालियों की ढाणी, कोषाध्यक्ष गोवर्धननाथ भावनाथ खेड़ी, मंत्री पारसनाथ भावनाथ खेड़ी को निर्वाचित किया गया। अर्जुन नाथ, नंदानाथ, नारूनाथ, संजयनाथ, शिवनाथ सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ चुनाव अधिकारी मिट्ठू लाल रेबारी ने दिलवाई। शपथ ग्रहण के पश्चात प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नव निर्वाचित अध्यक्ष उंकार नाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की कार्यवाही पर्यवेक्षक नितिन नागर ने संपादित की।ओसरा पुजारी सुरेश चंद्र योगी, सेवानिवृत सीबीईओ, बूल भूपालसागर ने सानंद चुनाव संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश्वरनाथ योगी उपस्थित रहे। पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नव नियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया गया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़