Explore

Search

September 26, 2026 10:25 am

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष हिरण की दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी

भीलवाड़ा। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लाम्बा के समर्थन में सक्रिय जनसंपर्क अभियान में जुटी। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के प्रचार में रेखा हिरण ने जोर-शोर से भाग लिया। उन्हें ब्लॉक भरतनागर के बूथ संख्या 7 और 8 की जिम्मेदारी सौंपी गई। रेखा हिरण ने स्थानीय जनता के बीच जाकर अल्का लाम्बा के लिए समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया। हिरण ने कहा संगठन को मजबूत करना और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है। हिरण का यह अभियान 24 तारीख को समाप्त होगा। जिसके बाद वह दिल्ली से वापस 24 को भीलवाड़ा के लिये रवाना होंगी। परिवारिक कार्यक्रम में भाग लेकर फिर से दिल्ली कालका विधानसभा जनसंपर्क में जुटेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर