Explore

Search

May 10, 2026 12:14 am

प्रशासन

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आसींद में भगवान श्री देवनारायण के 1113वें जन्मदिवस समारोह में की शिरकत

भीलवाड़ा। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के दौरे पर रहीं। जहां उन्होंने भगवान श्री देवनारायण के 1113वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रेमसागर सरोवर के सौंदर्यीकरण और देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय खोलने की घोषणा की, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाईभोज में भगवान श्री देवनारायण के मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भगवान श्री देवनारायण जी ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर धर्म, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने सर्व समाज और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अतुलनीय कार्य किए। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और समरसता को बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को भगवान श्री देवनारायण के गुणों को आत्मसात करने और उनके बताए हुए जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री देवनारायण की जयंती के पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन की मांग पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रेमसागर सरोवर के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और लाइट डेकोरेशन के कार्यों को मंजूरी दी। इसके साथ ही, देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा, इन सभी विकास कार्यों को राज्य सरकार के आगामी बजट में शामिल कर जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा। प्रदेश सरकार शडबल इंजन की शक्ति के साथ हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में बजट घोषणाओं में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भगवान श्री देवनारायण राजस्थान के एक लोक देवता, शासक और महान योद्धा थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को गौ-रक्षा का संदेश दिया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया।
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भड़ाना ने अपने उद्बोधन में कहा, भगवान श्री देवनारायण ने समाज को अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने आतंकवाद और अन्य बुराइयों से संघर्ष कर समाज में शांति स्थापित की। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए और समाज सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।
कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, आसींद विधायक जब्बर सिंह, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने भी भगवान श्री देवनारायण के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब के पूर्व राज्यपाल वी.पी. सिंह, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, गुलाबपुरा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज गुर्जर, जिला परिषद सदस्य नंदलाल गुर्जर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर