Explore

Search

May 10, 2026 12:13 am

प्रशासन

प्रभु श्री खजुरिया श्याम के दरबार में जागरण के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब

राजसमन्द। राजसमंद भीलवाड़ा के बॉर्डर पर स्थित है मेवाड़ के प्रभु श्री खजुरिया श्याम के दरबार में माही सातम पर जागरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस अवसर पर भक्तगण अपनी मन्नत को लेकर सवेरे से कोई पैदल तो कोई मोटरसाइकिल पर प्रभु श्री खजुरिया श्याम के दरबार में दर्शन के लिए निकल पड़े मंगलवार को सुबह से शाम तक मंदिर परिसर की ओर आने वाले चारों दिशाओं के रास्तों पर लगातार भक्तों की रेलमपेल रही, वहीं मंदिर परिसर पर भक्तों ने प्रभु श्री खजुरिया श्याम के दर्शन कर दरबार में जोरदार जयकारा लगाए जिससे माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया वहीं प्रभु श्री खजुरिया श्याम को विशेष शृंगार धराया गया जागरण के अवसर पर मंदिर परिसर पर रंग बिरंगी फरिया एवं विद्युत बल्ब से मंदिर परिसर को दुल्हन जैसे सजाया गया वहीं जगह-जगह भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं की आव भगत की गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भक्तों को प्रसाद वितरण करते नजर आए बताया कि इस अवसर पर राजसमंद, भीलवाड़ा,उदयपुर, चित्तौड़ , सहित मेवाड़, मारवाड़, एमपी, मुंबई महाराष्ट्र आदि अन्य राज्यों से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शनों का लाभ लिया वहीं जागरण के अवसर पर महा आरती की गई। जागरण के अवसर पर भेरुनाथ विकास समिति के सभी सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर