Explore

Search

May 10, 2026 9:41 am

प्रशासन

उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं सीएम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा अंहिसा नगर ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 9 एवं 10 फरवरी को चितौड़गढ़ जिले में आगमन को लेकर कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल के आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मेवाड़ के हरिद्वार मात्रिकुंडिया में जाट समाज द्वारा नवनिर्मित परशुराम महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं एतिहासिक बनाने का आव्हान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने पार्टी पदाधिकारियों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर समारोह में सम्मिलित होने का आव्हान किया। बैठक को माधव लाल जाट ने भी संबोधित किया। इस अवसर जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, सत्यनारायण कुमावत, विदुषी बिल्लु, सागर पुरोहित, अशोक विजयवर्गीय, भागीरथ चंदेल, नेमीचंद भाट, भुपेंद्र सालवी, भवानीराम जाट, सुरेश जाट, प्रहलाद तेली, शंकरलाल तेली, गोपाल पूर्बिया, जिला कार्यालय प्रभारी प्रकाश बोर्ड आदि उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर