Explore

Search

May 10, 2026 12:20 am

प्रशासन

काशीपुरी खाटूश्याम मंदिर से पदयात्री हुए खाटूश्याम के लिए रवाना

भीलवाड़ा। शहर के काशीपुरी मे स्थित खाटूश्याम मन्दिर से प्रातः 11.00 बजे रवि कुमावत, आकाश खटीक, महादेव भाम्बी को श्री राम मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता ने हरी झंडी दिखाकर खाटूश्याम के लिये पदयात्रीयों को रवाना किया। इससे पहले मन्दिर परिसर में पैदल यात्रियों का ढ़ोल, नगाड़ों, फूल-मालाओं व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। लाल चन्द कुमावत द्वारा सभी अथिति व गणमान्य नागरिको का बाबा श्याम की तस्वीरे भेंट करके स्वागत किया गया। यात्रा 12 दिन में मांडल, रायला, गुलाबपुरा, बिजयनगर, नसीराबाद, किशनगढ़, कुचामन होती हुई बाबा के दरबार में पहुंचेगी। रास्ते में सभी जगह से पैदल यात्री मिलेंगे और रींगस पहुँचते पहुँचते करीब 60 पैदल यात्रियों का जथा बाबा के दरबार में पहुचेंगा। भीलवाड़ा के काफी लोगों की अर्जिया लेकर गए है जो बाबा के दरबार में प्रस्तुत करेंगे और देश में अमन-चेन, भाईचारा के लिय बाबा को अरदास लगायेंगे। पदयातत्रियों का स्वागत के दौरान कुमावत परिवार के मुन्नी देवी कुमावत, संजय कुमावत, तन्मय कुमावत, रिद्धिमा कुमावत, ममता शर्मा, बबिता अग्रवाल, दया गौड, सुभाष शर्मा, चेन सिंह चौहान, किशन जाट, बनवारी माली, प्रहलाद शर्मा, रमेश असावा मौजद रहे। उन्होंने पैदल यात्रियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा के दरबार के लिए रवाना किया। अंत में लालचंद कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर