Explore

Search

May 9, 2026 10:43 pm

प्रशासन

भेरुनाथ मंदिर में हुआ रात्रि जागरण

राशमी। यहां कस्बे से बनास नदी के दूसरे तट पर स्थित मारवाड़ भेरू नाथ मंदिर में शुक्रवार रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भीलवाड़ा,बागोर,गुलाबपुरा,राशमी आदि गांवों में निवासरत जैन मारू परिवारों ने हिस्सा लिया। रात्रि जागरण के बाद शनिवार प्रातः भेरुनाथ का विशेष आंगी श्रृंगार किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भीलवाड़ा के मारू परिवार की ओर से प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर