Explore

Search

June 24, 2026 11:34 pm

महाकुंभ प्रयागराज से सांडेराव लौट रही निजी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायलों

राजसमंद, (गौतम शर्मा)। मेवाड़ मारवड़ की सीमा पर हादसों की चर्चित देसूरी नाल घाट के पंजाब मोड़ की ढलान पर देर रात उत्तरप्रदेश पासिंग बस प्रयागराज से सांडेराव की तरफ आ रही थी। इस दौरान पंजाब मोड़ की ढलान पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से नाल में हाहाकार मच गया। देसूरी की नाल के दोनों ओर भारी जाम लग गया। इस दौरान देसूरी थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित मय स्टाफ एम्बुलेंस समेत व चारभुजा थानाधिकारी प्रीति रतनू मय स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुचे। बस में फंसे सभी महिलाओं समेत बच्चों के हाहाकार मचने के दौरान बस के आगे के शीशे तोड़ बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।इस दौरान रेस्क्यू में ट्रैक्टर जेसीबी व बड़ी क्रेन की मदद ली गई। बस के पिछले हिस्से में एक चौदह वर्षीय बच्चा बुरी तरह फसा हुआ था जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए गए। बस की पिछली डिग्गी तोड़ आधे घण्टे की मशक्कत के बाद घायल बच्चे को बाहर निकाला गया। बस में फसे बच्चे के एक हाथ व पैर बुरी तरह चूर हो गया था।सभी को राजसमंद के अस्पताल उपचार को एम्बुलेंस से भेजा गया। दो घण्टे की मशक्कत के बाद रात दो बजे यातायात शुरू किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर