भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रेरणा से प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर लाल काबरा द्वारा स्व मनीष काबरा की पहली पुण्यतिथि पर संपन्न हुए तीन दिवसीय विशाल दिव्यांग सहायता शिविर को लेकर भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा द्वारा अध्यक्ष अशोक बाहेती के नेतृत्व मे भामाशाह रामेश्वर लाल काबरा का सम्मान किया गया। इस दौरान काबरा का दुप्पटा ओढाकर मुमेन्टो भेंट किया गया। इस अवसर पर भामाशाह श्रीगोपाल राठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, अर्थ मंत्री सुशील मरोटिया, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री संजय जागेटिया, सुरेश बिरला, पुर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी, कैलाश अजमेरा, श्याम बिरला, पंकज पोरवाल सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़