Explore

Search

May 9, 2026 11:00 pm

प्रशासन

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मातृकुण्डिया तीर्थ के जलकुण्ड में लगाई डुबकी

राशमी। उपखंड क्षेत्र के मेवाड़ के हरिद्वार प्रख्यात मातृकुण्डिया तीर्थधाम में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने बनास के जलकुण्ड में आस्था का स्नान कर पुण्य कमाया।  श्रद्धालुओं ने मातृकुण्डिया तीर्थस्थली के पवित्र घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई ओर पूजा कर धर्मलाभ कमाया। पंडित गोपाल शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदी और सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि मातृकुण्डिया के स्थानीय लोगों के अलावा आसपास एवं दूरदराज से आए कई श्रद्धालुओं ने बनास नदी के विभिन्न घाट पर डुबकी लगाकर मंगल कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंगलेश्वर महादेव सहित देवालयो के दर्शन किए। माघ महीने के आखिरी दिन पूर्णिमा को देखते हुए तीर्थस्थली पर अच्छी खासी रौनक एवं चहल पहल रही।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर