Explore

Search

September 27, 2026 4:11 pm

खाप पंचायत का तुगलकी फरमान : एक परिवार का हुक्का पानी किया बंद, सात नामजद समेत 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

राजसमंद। जिले में खाप पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए प्रजापत समाज के एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया। पीड़ित परिवार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।ASP के निर्देश पर केलवा पुलिस ने सात नामजद और 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अशोक भेरूलाल प्रजापत ने पुलिस को दी रि पोर्ट में बताया कि उसने समाज के परिचित गोपी लाल प्रजापत को कुछ रुपए उधार दिए थे। इसके बदले में गोपी लाल द्वारा दिया गया चेक जब बैंक से बाउंस हो गया तो उसने वकील के जरिए रजिस्टर्ड नोटिस भिजवाया था। तो 17 सितंबर 2024 को सभी नामजद और अन्य आरोपियों ने प्रजापत समाज की पंचायत पर लेनदेन का फैसला करने का आश्वासन देकर उससे चेक ले लिया। लेकिन समाज के पंच और अन्य लोगों ने मीटिंग करके उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया और हुक्का पानी बंद कर दिया। 2 फरवरी को जब नागपुर से बामन टुकड़ा पहुंचा तो उसे पंचायत के फैसले की जानकारी मिली। इस पर पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कर अब कार्रवाई की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर