
बेगूं। बेगूं से चेची जाने वाले मार्ग पर खरडी अनोपपुरा के बीच एक तेज रफ्तार कार ने एक ग्रामीण को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल हुए व्यक्ति की पहचान तुलसीराम धाकड़ निवासी खरडी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल तुलसीराम धाकड़ को ग्रामीणों की मदद से बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -