Explore

Search

September 29, 2026 11:06 pm

मोही गांव में युवक का शव बांडी नाड़ी में तैरता मिला, पुलिस जांच में जुटी

राजसमंद। जिले के मोही गांव में आज बांडी नाडी के पास एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर कई लोगो की भीड़ लग गई, सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान कांकरोली निवासी उदयलाल के रूप में हुई, जो पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में यह खबर फैलते ही लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर