Explore

Search

September 29, 2026 11:13 pm

मुरोली में विद्युत स्पार्किंग से आग लगी,बीड़ की घास जली,तार बंदी को हुआ नुकसान

राशमी। क्षेत्र के मुरोली गांव में एक खेत पर लगे ट्रांसफार्मर में विद्युत स्पार्किंग के चलते एक बीड़ में आग लग गई। घटना में करीब 100 मीटर लंबी बाड़ को भी भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार मुरोली निवासी प्रेम सिंह पुत्र चतर सिंह भाटी के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार को विद्युत स्पार्किंग के चलते आग लग गई। आग की लपटे बीड़ में फैल गई। जिससे करीब एक बीघा घास जल गई। निकट ही खेत में खड़ी चने की फसल में भी नुकसान हुआ। पेड़,पौधे जल गए। वहीं करीब 100 मीटर लंबी बाड़ को भी भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीण आग बुझाते उससे पहले ही बीड़ जलकर नष्ट हो गई। किसान को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर