Explore

Search

May 9, 2026 9:39 pm

प्रशासन

महाशिवरात्रि पर रामेश्वर महादेव व काबरी महादेव मंदिर में उमड़ा जन सैलाब

राजसमन्द, (गौतम शर्मा)। महाशिवरात्रि के मौके पर रामेश्वर महादेव, काबरी महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की जोरदार भीड़ है। वहीं राजसमंद जिला मुख्यालय पर उदयपुर ब्यावर हाईवे पर स्थित रामेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा है। अलसुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। महादेव का विशेष श्रंगार किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की। वही राज नगर थाना पुलिस का जाप्ता भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। महादेव को सुंदर फूलों का श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिर को भी विशेष विद्युत सज्जा की गई। इसी तरह काबरी महादेव मंदिर पर भी महाशिवरात्रि के दिन मंदिर की ओर जाने वाले चारों रास्तों से शिव भक्तों का पैदल तो किसी का वाहनों से आना-जाना बना रहा। शिव भक्तों ने लाइन में लगकर शिवजी के दर्शनों का लाभ लिया। शिव भक्तों के मुखार बिंद से हर-हर महादेव के जयकारे से मन्दिर प्रांगण गूंज उठा। इस अवसर पर शिव भक्तों ने व्रत उपवास भी रखे और महादेव से परिवार में सुख शांति व अमन चैन की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल के नेतृत्व में जाप्ता तैनात रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर