Explore

Search

September 27, 2026 2:52 pm

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला विंग संभाग अध्यक्ष प्रधान देवेंद्र कंवर मनोनीत

चित्तौड़गढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अनुशंषा पर चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ मेवाड़ संभाग महिला विंग अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान देवेन्द्र कंवर को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सावा, नगर मण्डल अध्यक्ष गोविन्द सिंह लाखणोत, प्रहलाद सिंह धरोल,महेश दाधीच, सिंभु सिंह शेखावत, शेर सिंह लाखणोत, युवराज सिंह भाटी,करणी सेना जिला महामंत्री बाबु सिंह भाटी, मुरोली, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला अध्यक्ष माया कंवर, उपाध्यक्ष उर्मिला चुंडावत, नगर अध्यक्ष हेमा कंवर,  मीडिया प्रभारी कालु सिंह आदि उपस्थित रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र कंवर ने आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका कर्तव्य परायणता से निर्वहन करते हुए महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर