Explore

Search

September 29, 2026 11:14 pm

कुएं में मिला पैंथर का शव, ग्रामीणों ने मचान बनाकर शव निकाल बाहर, चीतल की नाल गांव की घटना

राजसमंद। जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के चीतल की नाल गांव के पास कुएं में पैंथर का शव पड़ा होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुए के आसपास शव की दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पलंग से मचान बनाकर कुएं में डाली और वन विभाग व पुलिस को भी घटना की सूचना दी। इस पर गजपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रोशन लाल रेगर सरपँच किशन लाल व वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शव का रेस्क्यू किया गया और सबको कुएं से बाहर निकाला गया। पैंथर का शव वन विभाग को सौंप दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने तमाम कानूनी कार्रवाई के बाद शवका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया है। संभावना यह जताई जा रही है कि अंधेरे में रास्ता भटक कर पैंथर कुएं में गिर गया और पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। मौके पर कई लोगों की भीड़ लग गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर