Explore

Search

June 30, 2026 1:10 am

शनिमहाराज आली में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार, दर्शन को लगी लम्बी कतारें

सोनियाणा। मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि दर्शनार्थियों का आना सुबह से लगातार जारी रहा।

दोपहर में महा आरती के समय मंदिर परिसर में विशेष भीड़ देखी गई। नवग्रह मंदिर और तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या रही।
श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल और फूल माला अर्पित किए। साथ ही काला दान भी किया। क्षेत्र में इस समय अधिकांश फसलें पक चुकी हैं। कई किसान फसल कटाई से पहले अच्छी उपज की कामना लेकर मंदिर पहुंचे।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमेटी ने सुरक्षा और पेयजल की विशेष व्यवस्था की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर