Explore

Search

August 29, 2026 3:58 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  महिलाओं का सम्मान 7 मार्च को

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में 07 मार्च को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। जानकारी देते हुए आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक विजय मलकानी एवं पैनल अधिवक्ता एवं कार्यक्रम संचालिका भारती गहलोत ने बताया कि आगामी शुक्रवार 07 मार्च को जिला विधिक प्राधिकरण सचिव एवं अपर सेशन न्यायाधीश तथा आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व में साथ ही अतरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती प्रभा गौतम के मुख्य आतिथ्य तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सरिता सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पारिषद एसीओ राकेश पुरोहित के अतिविशिष्ट आतिथ्य में इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में दोपहर 1.15 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उक्त कार्यक्रम में लगभग 11आत्म निर्भर एवं जागरूक महिलाओं के सम्मान के साथ साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में आई.पी.एस. के कलाकार जहाँ प्रेरणा गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। वही बालिकाएं नृत्य के माध्यम से महिलाओं शक्ति का प्रदर्शन करती नजर आयेंगी। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा फ्री डायग्नॉस शिविर का आयोजन करेगा। वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा महिलाओ की समस्याओं को सुनकर उसका निवारण किया जाएगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर