Explore

Search

March 18, 2026 2:22 am

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, हादसे 6 की मौत एक गम्भीर घायल

राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-27 पर आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा भी शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब कार सवार सात लोग गुजरात के अहमदाबाद से अपने गृह जिले जालोर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही यह सफर उनके लिए मौत का सफर बन गया। सभी जालोर जिले के कुम्भार के वास के निवासी थे और गुजरात के अहमदाबाद से अपने घर लौट रहे थे। लेकिन इस यात्रा ने उन्हें हमेशा के लिए छीन लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने जब तेज धमाके की आवाज सुनी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
हादसे के बाद कार बुरी तरह ट्रॉले में फंस गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकालने में करीब 40 मिनट की मशक्कत करनी पड़ी।

●हादसे में इनकी हुई मौत
सड़क हादसे नारायण प्रजापत (58), पोशी देवी (55) पत्नी नारायण प्रजापत, दुष्यंत (24) पुत्र नारायण प्रजापत, ड्राइवर कालूराम 40, यशराम उम्र 4 और
जयदीप की मौत हो गई। गंभीर घायल में दरिया देवी उम्र 35 वर्ष जिन्हें सिरोही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर