Explore

Search

June 24, 2026 10:04 pm

जोगणिया माता समीप के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव

बेगूं। बेगूं उपखंड क्षेत्र में जोगणिया माता और मेनाल के बीच के घने जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की हालत गंभीर है, शरीर पर कई जगह छोटे छोटे चोटों के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलते ही बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है और जांच में जुट गई है। 

पुलिस जांच में जुटी
प्रशासन का कहना है कि महिला की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर