Explore

Search

August 29, 2026 3:56 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कुंवारिया पंचायत पर तीन दिवसीय फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय के पंचायत परिसर पर आज तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर तहसीलदार सीताराम बोलिवाल के नेतृत्व में शुरू हुआ है जिसमे करीब 300 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री आई डी तैयार करवाई है। शिविर प्रभारी इंस्पेक्टर मोहनलाल साहू ने बताया कि शिविर को लेकर कस्बे में पूर्व में ऑटो से प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं सरकार द्वारा आयोजित इस फार्मर रजिस्ट्री शिविर का तहसीलदार सीताराम बोलीवाल ने भी अवलोकन कर किसानों से जानकारी ली। बताया कि प्रथम दिन करीब 300 किसानों के फार्मर रजिस्ट्री तैयार की गई। सूचना पर काश्तकार अपना आधार कार्ड लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे जहां पर अपनी आई कार्ड बनाई। शिविर में तीन काउंटर लगाए गए प्रथम काउंटर पर किसानो के ई केवाईसी की गई वह दो नंबर काउंटर पर भूमि का सत्यापन किया गया एवं तीसरे नंबर के काउंटर पर स्लिप निकालकर किसानों को 11 अंकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी स्लिप दी गई। बताया कि फार्मर आईडी से राज्य व केंद्र सरकार की जो भी योजना है। उसे किसानों को काफी फायदा मिलेगा प्रत्येक किसानों को फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य है। सूचना पर काश्तकार अपने दस्तावेज लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे और बारी-बारी से अपनी फार्मर आईडी बनाई गई। बताएं की मौके पर ईमित्र संचालकों को भी बिठाया गया ताकि शिविर में किसानों को जमाबंदी मौके पर दिलाकर अपना कार्य करवाया। इस दौरान प्रशासक सरपंच ललित श्रीमाली, पटवारी अंशुमान सिंह, ज्योति मीणा, स्वीटी शर्मा, ईमित्र संचालक गिरीश जा, मनीष सालवी प्रकाश सालवी, बद्रीलाल कीर, पशुपालन विभाग के कांतिलाल बामनिया आदि कार्मिकों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर