Explore

Search

June 23, 2026 4:11 pm

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना : 10वीं और 12वीं पास 12 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट फेज-2 के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के लिए आंवटित 141 अवसरों के लिए 14 फरवरी से 12 मार्च तक पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत पंजीयन करने के लिए पोर्टल   https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी अपना पंजीयन करवा सकते है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 24 वर्श मे मध्य होनी चहिए। पंजीयन के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, डिग्री अथवा आईटीआई उत्तीर्ण है। पारिवारिक आय 8 लाख से कम हो। साथ ही साथ उनके परिवार का कोई सदस्य राज्य कर्मचारी नहीं हो। वे आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप के दौरान 12 माह के लिए प्रतिमाह 5 हजार रूपए की वृत्तिका देय होगी। एकमुश्त 6 हजार रूपए दिए जाने भी प्रस्तावित हैं। यह  जानकारी आईटीआई के उपनिदेशक ( प्रशिक्षण ) ने दी। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य पांच साल में एक करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल और रोजगार के अवसरों के बारे में 12 महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर