Explore

Search

March 28, 2026 4:22 pm

त्योहारों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर बेगूं थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

बेगूं। शुक्रवार को बेगूं थाना परिसर में शांति समिति और सीएजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर जोशी,एडीएम विनोद मल्होत्रा ने की।
बैठक में अधिकारियों का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बैठक में होली,धूलंडी, रंग तेरस,रमजान सहित त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी जोशी ने कहा कि होली का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकले, लेकिन किसी भी समाज या धर्म की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बेगूं पुलिस थाने का निरीक्षण किया।
बैठक में एडीएम विनोद मल्होत्रा,एसडीएम मनस्वी नरेश, डीएसपी अंजलि सिंह,भगवतसिंह हिंगड़,बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा और पारसोली थानाधिकारी प्रेम सिंह समेत कई अधिकारी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।



सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भी चर्चा हुई। एसपी जोशी ने बताया कि जनवरी माह में चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 61 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 3 मौत बेगूं क्षेत्र में हुई। जो कि राजस्थान में एक महीने में सबसे अधिक है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की ताकि जनहानि को रोका जा सके। 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर