Explore

Search

August 29, 2026 3:02 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

तासोल पुलिया पर 14 करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण शुरू


राजसमंद। जिले के केलवा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों के बाद अब तासोल में नदी पर 14 करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है है। आपको बता दें की बिपरजॉय तूफान के समय क्षेत्र में बाढ़ के हालात हो गए थे।

मौके पर पहुंची तत्कालीन सांसद दिया कुमारी ने ग्रामीणों से वादा किया था कि जल्द इस पुलिया की ऊंचाई बढाई जाएगी। उन्होंने गांव वालों की मांग पर 11करोड रुपए स्वीकृत किए थे। अब नदी पर पुल का निर्माण चालू हो गया है। इससे तासोल, मंडावर भाणा सहित 15 से बीस गाँवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पहले बारिश के दिनों में गोमती नदी का वैग ज्यादा होने से करीब एक महीने तक पुल पर आवाजाही बंद हो जाती थी। अब ग्रामीणों ने पूर्व सांसद और वर्तमान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर