Explore

Search

September 29, 2026 5:48 pm

पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, शव को रखवाया मोर्चरी में

राजसमंद, (गौतम शर्मा)। जिले के केलवाड़ा थाना इलाके एक कुएं पर पति पत्नी नहाने गए। उसी दौरान पति का पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा। पति के कुएं में गिरने पर पत्नी जोर-जोर से रोने लगी और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। अपने स्तर पर कुएं में गिरे व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया गया कामयाबी नहीं मिली। इस पर राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम पहाड़ियों के बीच शनि महाराज मंदिर के पास बने कुएं पर मौके पर पहुंची और डूबे व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर