Explore

Search

April 12, 2026 9:25 pm

भारतीय नववर्ष पर आज बेगूं में होंगे विविध आयोजन

बेगूं। नगर में भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 का स्वागत हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ किया जाएगा।
आज 30 मार्च को प्रात: 10 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लालबाई फूलबाई चौक पर सम्पन्न होगी। जबकि शाम को
रात्री 8 बजे लालबाई फूलबाई चौक मे सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ होगा। नववर्ष के दिन प्रात: 7 से 9 बजे तक प्रमुख तिराहों पर पशुओं को चारा खिलाने का आयोजन होगा। साथ ही, प्रमुख चौराहों पर मिश्री और नीम की कोंपल का प्रसाद वितरित किया जाएगा, जो स्वास्थ्य और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। नगरवासियों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जहां नगरवासियों द्वारा भगवान के जयकारे लगाते हुए नववर्ष की शुभकामनाएँ देंगे। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के इस पावन उत्सव को भव्य बनाने की अपील की है। 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर