Explore

Search

September 27, 2026 4:22 am

ईदुल फितर : खुदा के सजदे में झुके सिर, एक दूजे को दी मुबारकबाद

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ स्थित औलिया मस्जिद में हजारों लोगों ने ईदुल फितर की नमाज़ अदा की।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार मोलाना अंसारूल हक ने तिलावते कलामे पाक के बाद नात शरीफ पेश की। मौलाना हाफिज मोहम्मद शाकिर पेश ईमाम औलिया मस्जिद ने तकरीर पेश कर ईद की नमाज की ईमामत की।

सलातो सलाम के बाद बाबा हुजूर के मज़ार शरीफ पर आम मुसलमानान की जानिब से चादर शरीफ पेश कर नफरतो के खातमा और पैगामे मुहब्बत, प्रेम, भाई चारा, सोहार्द की दुआ की। ईदुल फितर मुबारकबाद के नारो से दरगाह परिसर गूंज उठा। जायरीने दीवाना की आमदो-रफ्त दिन भर जारी रही। दरगाह शरीफ की जानिब से तीन क्विंटल दूध की खीर बनाकर तकसीम की गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर