Explore

Search

August 29, 2026 11:14 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के जिम्‍नास्‍टों को गोल्‍ड एवं ब्रॉंज के एक-एक मेडल

रतलाम। 28-30 मार्च, 2025 तक हावड़ा में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप-2024 में रतलाम मंडल के खिलाडियों ने उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल्‍ड एवं एक ब्रॉंज मेडल अपने नाम किया। हावड़ा में आयोजित इस चैंपियनशिप में सभी रेलवे जोन एवं उत्‍पादन इकायों ने भाग लिया। पश्चिम रेलवे की ओर से जिम्‍नास्टिक टीम में 7 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें 6 खिलाड़ी रतलाम मंडल में कार्यरत हैं। टीम के साथ अस्सिटेंट स्‍पोर्ट्स ऑफिसर चर्चगेट पप्‍पु यादव एवं मुख्‍य कोच राजकुमार सोलंकी शामिल रहे।

जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप में अपना उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कृष्‍ण कुमार ने जिम्‍नास्टिक के पैरलेल बार कैटेगरी में गोल्‍ड तथा श्री वैभव चौरसिया ने होरिजेंटल बार कैटेगरी में ब्रॉंज मेंडल प्राप्‍त कर रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे को भी गौरवान्वित किया है। कृष्‍ण कुमार एवं वैभव चौरसिया रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं।

मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार दोनों विजेता जिम्‍नास्‍टों एवं कोच से मिलकर उनकी उपलब्धियों के लिए उन्‍हें सम्‍मानित किया तथा भविष्‍य की प्रतियोगिताओं में और अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्‍ठ मंडल वित्‍त प्रबंधक अंकित सोमानी तथा मुख्‍य कल्‍याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी उपस्थित रहे।


डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर