Explore

Search

February 6, 2026 12:54 pm

सीएम व डिप्टी सीएम ने किया वृद्धाआश्रम में आयोजित भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

भीलवाड़ा। श्री निबार्क पारमार्थिक सेवा संगठन (ट्रस्ट) एवं ओम शान्ति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम के तत्वावधान में मंगरोप रोड स्थित ओम शान्ति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में पहली बार होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व जनजातीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया। कथावाचक महंत मोहन शरण शास्त्री सहित आयोजन समिति की ओर से उन्हें कथा में पधारने का भी निमंत्रण दिया गया। कथा 23 से 29 अप्रेल तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। कथा को लेकर पूरे राज्य में विभिन्न संतो और राजनेताओं को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन समिति के विपिन दीक्षित ने बताया कि कथा निम्बार्क आश्रम के महंत मोहनशरण जी शास्त्री के श्रीमुख से होगी। कथा के पहले दिन सुबह 8 बजे हरणी महादेव से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश शोभायात्रा में पुरूष सफेद कुर्ता पजामा व महिलाएं लाल चुनरी पहनकर भाग लेगी। आयोजन समिति की नीलम-दिनेश शर्मा ने बताया कि कथा के पहले दिन भागवत महात्म्य की कथा, दूसरे दिन शुक्र परीक्षित संवाद, कुन्ती स्तुती, भीष्म स्तुति, तीसरे दिन ध्रुव चरित्र भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन जयन्ती, चौथे दिन मत्स्यवतार, च्यवन प्रसंग, अम्बरीश चरित्र, रामावतार कृष्णा जन्म नन्दोत्सव, पांचवे दिन श्री कृष्ण बाललीला, माखन चोरी लीला, वेणु गीत छप्पन भोग, गोवर्धन पूजा, छठे दिन महारास, गोपी गीत प्रसंग, कंस मर्दन, रूकमणी मंगल होगा। कथा के सांतवें अंतिम दिन सुदामा चरित्र, फुलों की होली खेली जाएगी। कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालओं को पीत वस्त्र एवं रूकमणी विवाह के दिन लाल वस्त्र पहनकर शामिल होना होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर