Explore

Search

September 27, 2026 12:13 am

रुढ़गढ़ बालाजी मंदिर में 14 को सजेगी भजन संध्या,तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

बेगूं। रायता ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन रुढ़गढ़ बालाजी मंदिर परिसर में आगामी 14 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अनेड़ निवासी नंदलाल धाकड़ पुत्र लालू धाकड़ की ओर से किया जा रहा है।
भजन संध्या में भीलवाड़ा जिले के प्रख्यात भजन गायक धर्मेन्द्र गांवड़ी अपनी मंडली के साथ भाग लेंगे और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से आरंभ होगा।
भक्तिमय संध्या को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर