Explore

Search

August 29, 2026 10:29 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एसडीएम ने रास्ता खोलो अभियान के बारे में दी जानकारी

राशमी। यहां तहसील कार्यालय में उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने मंगलवार को भू अभिलेख निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक बैठक लेकर विधिक बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी ने फार्मर आईडी अंतर्गत डोर टू डोर सर्वे की प्रगति की समीक्षा,लंबित सीमा ज्ञान,पत्थरगड़ी प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही रास्ता खोलो अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार बेणी प्रसाद सरगरा ने गर्मी में लु ताप बीमारियों एवं प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित रिपोर्ट तत्काल किए जाने के आवश्यक निर्देश दिए। वहीं चार्ज लेनदेन आदेश की पालना रिपोर्ट तथा पेयजल समस्या से ग्रस्त गांवों को चिन्हित कर सूची तैयार करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर