बेगूं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायता के खेल मैदान पर इन दिनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायता के खेल मैदान जिसका खसरा संख्या 966 और 964/1 पर स्थित खेल मैदान में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इस अवैध खनन से न केवल खेल मैदान को नुकसान हो रहा है, बल्कि विद्यालय की संपत्ति की भी हानि हो रही है। विद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित अधिकारियों से अवैध मिट्टी खनन को तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया कि यदि समय रहते यह गतिविधि नहीं रोकी गई, तो छात्रों के लिए खेलकूद की सुविधाएं प्रभावित होंगी।

