चित्तौड़गढ़। बूंदी रोड़ स्थित हजरत किबला उस्ताद सा.र.अ. का 739वां उर्स मुबारक 24 अप्रैल को झण्डे की रस्म से शुरू हुआ। सज्जादा नशीन मोहम्मद सलीम अशरफी ने बताया कि उर्स में झण्डा कुशाई की रस्म अशरफी साहब के तीनों नवासे सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, मोहम्मद युसुफ अशरफी, व मौलाना मोहम्मद इब्राहीम अशरफी के बेटे मोलाना मोहम्मद उमेर अशरफी, मोलाना मुफ्ती उस्मान अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुबेर अशरफी अलअजहरी, शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती ने झंडे की रस्म अदा की। मोलाना मुफ्ती उस्मान अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुबेर अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुनेद अशरफी, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद उजेर अशरफी झण्डा शरीफ हजरत सैय्यद सरदार अहमद अशरफी साहब के खानकाह से लेकर दरगाह पहूंचे। इस मौके पर मोलाना शहर काजी अब्दुल मुस्तफा, सज्जादानशीन सलीम अशरफी, युसुफ अशरफी, मोलाना उमेर, अब्दुल रशीद बरकाती, मोलाना खलील बरकाती ने फातिहा सलातो सलाम पढा व अपने मुल्क हिन्दुस्तान मे अमनो अमान, खुशहाली की दुऑ मांगी।
इस मौके पर अब्दुल सलाम पेन्टर, अब्दुल हमीद मंसुरी, जाहिद खान, अतिर्कुरहमान, गुलामनबी छीपा, मोहम्मद उमर छीपा, आसिफ छीपा, मोहम्मद शरीफ छीपा, मोलाना फेज अहमद, अशरफी साहब के कई मुरीदेन मौजूद थे। सज्जादा नशीन सलीम अशरफी ने बताया कि खानकाह कादरिया चिश्तिया अशरफिया की ओर से हजरत किबला उस्ताद सा. रहमतुल्लाह अलैह व हजरत मामु भान्जा साहब रहमततुल्लाह व हजरत सैययद सरदार अहमद अशरफी रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर चादर पेश करी। दिनांक 25 अप्रेल को रात 10 बजे से 2 बजे तक महफिले मिलाद शरीफ व तकरीर व नातिया कलाम होगा, 26 अप्रेल शनिवार को दिन मे 01 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़