Explore

Search

March 16, 2026 11:18 am

विद्युत विभाग के फाल्ट से भादसोड़ा पंचायत की रोड़ लाइट ख़राब

भादसोड़ा। ग्राम पंचायत भादसोड़ा की रोड लाइट फरवरी से अप्रेल के मध्य तीसरी बार 11 केवी के फाल्ट से स्ट्रीट लाइट ख़राब हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा में रोड़ लाइट का किलो वाट का कनेक्शन है जिसको तीन सर्किट में बाटा गया है। दो माह में तीन बार विद्युत विभाग के फाल्ट के कारण रोड़ लाइट ख़राब हो गयी है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विद्युत विभाग की लापरवाही से आम ग्रामीण परेशान हो रहे है साथ ही पंचायत की राशि भी व्यर्थ हो रही है। ग्राम पंचायत भादसोड़ा प्रशासक शम्भू सुथार ने बताया की दो माह में तीसरी बात विद्युत फाल्ट से ग्राम की स्ट्रीट लाइट ख़राब हो गयी है जिसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी गयी है परन्तु इसकी कोई ठोस कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है। ग्राम पंचायत प्रशासक शम्भू सुथार के अनुसार बड़ी आबादी होने से स्ट्रीट लाइट भी अधिक लगती है और कुछ दिन पूर्व तेज आंधी व हवा आने से बिजली फाल्ट होने से स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी जिससे पंचायत कर्मचारी व आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने बताया की आचार्य मोहल्ला, साँवलिया जी मंदिर से कपासन चौराहा, राजपूत मोहल्ला, खारोल मोहल्ला व वार्ड 11 सहित अनेक जगह रोड लाइट ख़राब हो गयी है जिसको जल्द से जल्द सही करवाने की पंचायत से मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर