आकोला। अक्षय तृतीया पर दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह होने से से पूर्व सोमवार को आकोला थाना क्षेत्र के गुदली गांव में दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली। सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और गायत्री सेवा संस्थान की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। उस समय बारातियों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था।
जांच में बालिकाओं के पिता ने दोनों के 18 वर्ष से अधिक उम्र का दावा किया, लेकिन दस्तावेजों की जांच में वे नाबालिग पाई गईं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिकाओं के पिता को विवाह न करने की सख्त हिदायत दी और उन्हें पाबंद किया गया। इस कार्रवाई में आकोला थाना बाल कल्याण पुलिस अधिकारी भंवरलाल, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला प्रभारी नवीन काकड़दा, गायत्री सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित राव और टीम सदस्य कुसुम मेनारिया, अब्दुल वाहिद व इरफान मोहम्मद उपस्थित रहे।
प्रशासन
कन्टेनर-पिकअप भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
March 13, 2026
11:22 pm
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
आकोला थाना क्षेत्र के गुदली गांव में दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह रुकवाए