Explore

Search

June 25, 2026 11:28 pm

वन्य जीवों के शिकार की तैयारी में थे आरोपी,पारसोली पुलिस ने तीन को दबोचा,दो अवैध बंदूकें और बाइकें जब्त

बेगूं। पारसोली थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र में दो अलग अलग कार्यवाही में कुल दो अवैध एकनाल टोपीदार बंदूक के साथ तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। वन्य जीवों के शिकार हेतु अवैध एकनाल टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफतार कर उनके कब्जे से दो अवैध एकनाल टोपीदार बंदूक व दो मोटर साईकिल जब्त की है। एसएचओ पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के सुपरविजन में थाने के एएसआई देवीलाल मय जाप्ता तथा एएसआई गोविन्द सिंह मय जाप्ता की दो टीमो का गठन किया गया। एएसआई देवीलाल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में की जा रही गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर दुगार तिराहा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को रुकवाया जिसके कंधे पर एकनाल टोपीदार बंदूक टंगी हुई थी। भीलवाडा जिले के बडलियास थानांतर्गत बंजारो का झौपडा मनकडी निवासी 22 वर्षीय आईदान पुत्र दुर्गा लाल बंजारा से रात्री के समय बंदूक लेकर घूमने के कारणों एवं बंदूक के लाईसेंस के संबंध में पूछताछ की गई तो वन्य जीवों का शिकार करने हेतु बंदूक लेकर घूमना एवं बंदूक का लाईसेंस नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद एकनाल टोपीदार बंदूक तथा मोटर साईकिल को जब्त कर गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से वन्य जीवों का शिकार करने वाले शिकारियों पर कार्यवाही हेतु थाना क्षेत्राधिकार में गश्त के दौरान सुखपुरा तिराहा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान बरुन्दनी की तरफ से एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति आये, जिनमे से एक के कंधे पर एकनाल टोपीदार बंदूक टंगी हुई थी। पारसोली थानांतर्गत आकोडिया निवासी राहुल कुमार पुत्र गेन्दा बंजारा व लोहारिया का झोपडा निवासी तेजू बंजारा पुत्र नाथू बंजारा से रात्री के समय संयुक्त रुप से बंदूक लेकर घूमने के कारणों एवं बंदूक के लाईसेंस के संबंध में पूछताछ की गई तो वन्य जीवों का शिकार करने हेतु बंदूक लेकर घूमना एवं बंदूक का लाईसेंस नही होना बताया। आरोपियों के कब्जे से बरामद एकनाल टोपीदार बंदूक तथा मोटर साईकिल को जब्त कर गिरफतार किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर