Explore

Search

May 6, 2026 7:26 pm

विश्व नृत्य दिवस पर रमा कत्थक संस्थान द्वारा नृत्यति-2025 का आयोजन

भीलवाड़ा। रमा कत्थक संस्थान भीलवाड़ा द्वारा विश्व नृत्य दिवस पर ’नृत्यति 2025’ का आयोजन किया गया। जिसमें उप शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता सीनियर व जुनियर गु्रप में हुई। एकल व युगल प्रस्तुतियों में वर्चुअल प्रस्तुति से प्रथम छः प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिनकी नृत्य प्रस्तुति रमा इंस्टिट्यूट पर होकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ उपस्थित सभी अभिभावकों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए कत्थक नृत्य सीखने के प्रति अग्रसर कर हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान के अध्यक्ष कैलाश पालिया ने बताया कि एकल नृत्य जुनियर वर्ग में प्रथम नव्या भदादा, द्वितीय अमेया सोनी, तृतीय काव्या मेहता रही। सीनियर वर्ग में प्रथम गीता खत्री, द्वितीय आहाना जांगिड़ व तृतीय अद्विका जैन रही। युगल नृत्य में प्रथम स्थान नव्याश्री जैन व अरूणिमा शर्मा व द्वितीय स्थान श्रव्या अग्रवाल व सांची डाड ने प्राप्त किया। गुरू रमा पचीसिया ने सभी को विश्व नृत्य दिवस की शुभकामनाएँ प्रदान करने के साथ प्रतियोगिता के लिए नृत्य की बारीकियाँ भी बताई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर