Explore

Search

March 14, 2026 12:59 am

शाहपुरा में तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

शाहपुरा। शाहपुरा में शुक्रवार को भारतीय सेना के समर्थन में ऐतिहासिक और जोश से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय कॉलेज मैदान से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महलों का चैक पहुंची। रैली में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
यात्रा के दौरान नागरिकों ने भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे जोरदार नारे लगाए। तिरंगा यात्रा त्रिमूर्ति स्मारक, बस स्टैंड, सदर बाजार और बालाजी की छतरी जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी, जहां फूलों की वर्षा कर देशभक्ति का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, चिकित्सा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी यात्रा में सम्मिलित हुए।
विधायक डा. लालाराम बैरवा ने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर