Explore

Search

March 17, 2026 3:30 pm

उपरेड़ा में निकली वंदे गंगा जल संरक्षण रैली

राशमी। रविवार को निकटवर्ती उपरेड़ा गांव में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई। उपरेड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश बुनकर,प्रशासक नारायण लाल अहीर,विकास अधिकारी ओम प्रकाश विजयवर्गीय,सहायक अभियंता हीरालाल आर्य,भाजपा एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर विशिष्ट अतिथि थे। विधायक जीनगर ने सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उपस्थित जन समुदाय को जल संरक्षण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताया। गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मुख्य मार्गो से होते हुए अटल सेवा केंद्र पर पहुंची। इस दौरान उपस्थित अधिकारी,कार्मिक,जन समुदाय की ओर से श्रमदान कर परिसर की सफाई की गई। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ,सहायक विकास अधिकारी नानालाल अहीर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,राजीविका महिला सदस्य,स्काउट गाइड एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रामेश्वर लाल अहीर ने किया। वहीं विकास अधिकारी ओमप्रकाश विजयवर्गीय ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को लसाडिया कला में पौधशाला निर्माण एवं अमृत सरोवर का शुभारंभ किया जाएगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर