Explore

Search

August 28, 2026 9:21 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पिंजरे में कैद हुआ नर पेंथर, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच किया रेस्क्यू

राजसमन्द, (गौतम शर्मा)। जिले के ग्राम पंचायत केलवा के पास देवस्थान की मादड़ी में आज पिंजरे में नर पैंथर कैद हो गया सूचना पर कई लोगों की भीड़ लग गई। इस पेंथर को पिंजरे में कैद करने में अहम रोल नारी शक्ति का रहा। महिला प्रेम कंवर, इंद्रा कंवर व सेजल कंवर द्वारा वन विभाग की ओर रखा गया। पिंजरे पर प्रतिदिन नजर बनाए रखी। इन महिलाओ ने मिलकर पिंजरे में बकरा गुसा दिया था तो नर पेंथर बकरे की शिकार में पिंजरे में फस गया। बाद में महिलाओ ने गांव में सूचना दी जहां ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी रेस्क्यू एवं गश्तीदल रेंजर सत्यानंद गरासिया को दी। राजसमन्द से वनविभाग की टीम के पन्नालाल कुमावत, किशनलाल, विक्रम सिंह, अटल सिंह, गिरधारी सिंह, घनश्याम पूर्बिया आदि मौके पर पहुंचे। वहां पैंथर को कब्जे लेकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उससे जंगल मे छोड़ा गया। पेंथर को देखने के लिए काफी भीड़ लग चुकी थी। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पैंथर स्वास्थ्य परीक्षण कर जंगल में छोड़ा गया। बताया कि मादड़ी में पेंथर ने गांव में कई मवेशियों के शिकार कर लिया था। ऐसे में वन विभाग ने 3 दिन पूर्व पिंजरा रखा आज पेंथर पिंजरे में कैद हो गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर